मुजफ्फरनगर में मेरठ-हरिद्वार नेशनल हाइवे पर एक सड़क हादसे में दो महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गई जबकि छह लोग घायल हैं। बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी में एक पूरा परिवार हरिद्वार घूमने जा रहा था तभी मेरठ के पास अचानक उनकी गाड़ी अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई।