फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मुरादाबाद में महिला सिपाही को पीटा, पांच युवकों के खिलाफ केस, आरोपियों की तलाश

मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में महिला सिपाही के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता ने अधिकारियों को दी शिकायत में बताया कि घटना उस समय हुई जब वह मकान मालिक के घर जा रही थीं। रास्ते में चक्कर की मिलक तिराहे पर समोसे की दुकान के पास कुछ अज्ञात युवकों ने उन्हें रोका और दुर्व्यवहार किया। शिकायत के अनुसार, पांच से छह युवकों ने महिला सिपाही को रोककर उनकी मोटरसाइकिल स्टार्ट करने के लिए कहा। मना करने पर आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। शिकायत में इरफान, सालिम और अन्य को नामजद किया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें