एमडीए ने सील की कार्रवाई के तीसरे दिन चक्कर की मिलक स्थित मौसम पैलेस बैंक्वेट हॉल में विवाह का कार्यक्रम होने लगा। इसको देखकर लोगों ने एमडीए के अधिकारियों से शिकायत की। इसके बाद अधिकारियों ने बताया कि मानवता के कारण एक दिन के लिए छूट दी गई है। एमडीए के प्रवर्तन दल ने दो जुलाई को चक्कर की मिलक स्थित मौसम पैलेस बैंक्वेट हॉल को सील कर दिया था।