भीषण गर्मी के बीच गुरहट्टी चौक, गंज बाजार, बारादरी और खालसा मोहल्ले के लोगों को बृहस्पतिवार को बिजली संकट ने बेहाल कर दिया। दोपहर में गुल हुई सप्लाई रात 11 बजे तक बहाल नहीं हुई, जिससे लोग सड़कों पर उतर आए। गुस्साए लोगों ने गुरहट्टी चौक स्थित बिजलीघर पर हंगामा कर जाम लगा दिया। हैरानी की बात यह रही कि मौके पर कोई जिम्मेदार मौजूद नहीं मिला।