रामगंगा विहार स्थित आशियाना रोड पर इन दिनों मिट्टी के सुंदर और रंग-बिरंगे बर्तनों का पारंपरिक बाजार सजा हुआ है। स्थानीय कुम्हारों और बाहर से आए शिल्पकारों द्वारा लगाए गए इन स्टॉलों पर घड़े, कुल्हड़, सुराही, दीये, हांडी और सजावटी वस्तुएं लोगों को आकर्षित कर रही हैं।