फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समिति को अफसर नहीं बताए पाए शिकायतों के लंबित होने का कारण

विमल शर्मा Updated Sat, 15 Nov 2025 08:33 PM IST

प्रदेश विधान परिषद की वित्तीय एवं प्रशासकीय विलंब समिति के सामने पेश की गई अधिकांश फाइलों में शिकायतें लंबित पाई गईं। समिति के सदस्यों ने लंबित होने का कारण पूछा तो अधिकारी नहीं बता सके। इस मामले में समिति के सदस्यों ने कार्यों में सुधार लाने के निर्देश दिए। सर्किट हाउस में विधान परिषद की वित्तीय एवं प्रशासकीय विलंब समिति के सभापति डॉ. रतन पाल सिंह ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। अपर नगर आयुक्त अतुल कुमार ने समिति को बताया कि नौ लोग पेंशन की प्रक्रिया में हैं। उनका सत्यापन बाकी है। मृतक आश्रित के 33 मामलों में 28 का निस्तारण हो चुका है। पांच फाइलें लंबित हैं। बिजली निगम, फायर ब्रिगेड कार्यालय समेत अन्य विभागों से जुड़ीं शिकायतें भी लंबित पाई गईं। समिति के सदस्य विजय बहादुर पाठक ने सवाल उठाया कि फाइलों में फाइल लंबित करने के कारण नहीं हैं। नगर निगम के अधिकारियों को फाइलों को दुरुस्त करने और मामलों का निस्तारण एक माह में करना होगा। एसएसपी सतपाल अंतिल ने पेंशन भोगियों और मृतक आश्रितों के बारे में जानकारी दी। सभापति ने अधीक्षण अभियंता विद्युत से बिजनेस प्लान 2025-26 के बारे में पूछा। सभापति ने कहा कि कार्यालय स्तर पर सेवानिवृत कर्मचारियों के भुगतान में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। साथ ही मृतक आश्रित के प्रकरणों में भी विधिक प्रक्रिया का पालन करना होगा। इस दौरान एमएलसी डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त, एमएलसी गोपाल अंजान, डीएम अनुज सिंह, सीडीओ मृणाली अविनाश समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें