फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से निकाली भगवान चित्रगुप्त महाराज की भव्य शोभायात्रा

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा पंजीकृत की ओर से भैया जी मंदिर कानून गोयान निकट गवर्नमेंट कॉलेज से भगवान श्री चित्रगुप्त महाराज की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा निकालने से पूर्व भैया जी मंदिर में भगवान चित्रगुप्त के जयंती समारोह के उपलक्ष्य में हवन पूजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि संतोष सक्सेना, विष्णु कुमारी सक्सेना, चिराग सक्सेना एवं वेदिका सक्सेना रहीं। इसके उपरांत शोभायात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में चित्रांश परिवार ने भगवान चित्रगुप्त महाराज के जयकारे लगाए। शोभायात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि रितेश कुमार गुप्ता ने फीता काटकर एवं नारियल फोड़कर किया। शोभायात्रा में मिशन सिंदूर की झांकी ने सभी का मन मोह लिया। वहीं भगवान चित्रगुप्त महाराज की मनमोहक झांकी भी मुख्य आकर्षण का केंद्र रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें