फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचलवासियों को नगर विधायक ने दिया छठ घाट का तोहफा

मुरादाबाद नगर निगम ने लोको शेड पुल के पास स्थित अमृत सरोवर को स्थायी छठ घाट के रूप में तब्दील किया है। नगर विधायक रितेश गुप्ता ने इस छठ घाट का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि छठ पूजा केवल आस्था का नहीं बल्कि अनुशासन, पर्यावरण व स्वच्छता का पर्व है। उन्होंने कहा कि पूर्वांचलवासियों की ओर से लंबे समय से स्थायी घाट की मांग की जा रही थी। उन्हीं की मांग पर बेहद कम समय में निगम ने इस घाट को तैयार किया है। लोकार्पण समारोह के दौरान घाट परिसर को आकर्षक साज-सज्जा से सजाया गया और शाम के समय रंगीन रोशनी की व्यवस्था की गई। निगम की ओर से घाट परिसर की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, चेंजिंग रूम आदि की भी व्यवस्था की गई है। समारोह के दौरान नगर विधायक के अलावा अपर नगर आयुक्त अतुल कुमार, अजीत कुमार सिंह, पूर्वांचलवासी संस्था के सचिव अमित कुमार दुबे, पार्षद विशाल गोलू, तुषार, कमला वर्मा, सुधीर सेठ, परिमल कुमार, अंकित सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें