फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टक्कर लगने से मालगाड़ी के नीचे आया श्रमिक, पुलिस ने बचाई जान

रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक और दो के बीच गुड्स लाइन पर एक श्रमिक मालगाड़ी के नीचे आ गया। वह ट्रैक पार कर लाइनपार की ओर जा रहा था। इतने में दो नंबर लाइन पर मालगाड़ी आ गई, जिससे टकरा कर वह ट्रैक पर गिर पड़ा और मालगाड़ी के नीचे आ गया। प्लेटफार्म नंबर एक और दो पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया। आरपीएफ की महिला कांस्टेबल सीमा ने फौरन अपने साथियों को सूचना दी। आरपीएफ की टीम ने मालगाड़ी को रुकवाया और श्रमिक को नीचे से निकाला। गनीमत रही कि ट्रैक पर सीधा गिरा था और उसका कोई अंग नहीं कटा। हालांकि सिर पर मामूली चोट आई है। आरपीएफ के एएसआई मुश्ताक ने एंबुलेंस बुलाकर उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल स्टाफ का कहना है कि घायल अवचेतन अवस्था में है। वह ठीक से बोल नहीं पा रहा है। उसने अपना नाम शंकर बताया है और कहा कि काम से घर लौट रहा था। तभी मालगाड़ी से टकरा गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें