विश्व जागृति मिशन के संस्थापक सुधांशु महाराज का मुरादाबाद पहुंचने पर भक्तों ने भव्य स्वागत किया। सुधांशु महाराज ने गोपालाष्टमी के शुभ अवसर पर विशेष गोपूजन का आयोजन किया। इसमें बड़ी संख्या में अनुयायी और स्थानीय लोग शामिल हुए। इस पूजन के दौरान उन्होंने गो माता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गौ सेवा भारतीय संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है और इससे समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।