सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता दयाराम भार्गव ने सर्किट हाउस में पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें पार्टी के कार्यों की चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष रवि चौधरी ने कहा कि 2027 विधानसभा चुनाव में पार्टी एनडीए गठबंधन के साथ पश्चिम उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि मुरादाबाद में पार्टी के सभी सक्रिय पदाधिकारी गांव-गांव जाकर जन चौपाल एवं बैठक कर पार्टी के कार्यों को बताने एवं लाभ दिलाने का कार्य कर रहे हैं। इस मौके पर मेरठ मंडल अध्यक्ष दीपक चौहान भी माैजूद रहे।