मुरादाबाद में तेज आंधी और बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। कई इलाकों में पेड़ और बिजली के खंभे गिरने से बिजली आपूर्ति बाधित रही, जबकि सड़कों पर जलभराव से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। तेज हवाओं के कारण यातायात भी प्रभावित हुआ और लोगों को घंटों बिजली-पानी संकट झेलना पड़ा।