मुरादाबाद के बुद्धि विहार स्थित ऋण मुक्तेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथा व्यास ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, भक्ति और धर्म के महत्व का वर्णन करते हुए कहा कि भागवत कथा का श्रवण मानव जीवन को सद्गति प्रदान करता है और मन में ज्ञान व वैराग्य का संचार करता है।