फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीराम कथा का आयोजन, 500 महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

हरे कृष्ण सेवा न्यास समिति के तत्वावधान में बृहस्पतिवार को बुद्धि विहार स्थित व्हाइट हाउस में नौ दिवसीय श्रीराम कथा महोत्सव शुरू हुआ। इससे पहले 500 महिलाओं ने भव्य कलश यात्रा निकाली। यात्रा में श्रद्धालु श्रीराम के जयकारे लगाते चल रह थे। कलशयात्रा बुद्धि विहार से खुशहालपुर रोड, आर्यन्स इंटरनेशनल स्कूल, परशुराम चौक और बुद्धि विहार के विभिन्न मार्गों से होते हुए कथा स्थल व्हाइट हाउस पर संपन्न हुई। यात्रा में महिलाएं पीतांबर धारण कर सिर पर कलश लिए श्रीराम के जयकारे के साथ चल रही थीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें