सिविल लाइंस स्थित दरगाह शाह मो. इस्हाक मियां का सालाना उर्स मुबारक परचमकुशाई की रस्म के साथ शुरू हुआ। इस अवसर पर असर की नमाज के बाद कुल शरीफ का फातिहा भी हुआ जिसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंदों की मौजूदगी रही। उर्स मुबारक के पहले दिन सुबह से ही दरगाह पर अकीदतमंदों का तांता लगा रहा। सभी धर्मों के लोग दरगाह पहुंचे और फूल-चादर चढ़ाकर फातिहा में शिरकत कर अपनी मन्नतें मांगी।