श्रीमद्भागवत कथा के प्रथम दिवस शनि मंदिर आवास विकास से भागवत संकीर्तन यात्रा निकाली गई। मुख्य यजमान ने श्रीमद्भागवत पुराण को शीश पर धारण किया और इस्कॉन कुरुक्षेत्र के भक्तों के साथ हरे कृष्ण महामंत्र का संकीर्तन करते हुए कथा स्थल शहनाई मंडप पहुंचे। महानगरवासियों ने जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया।