बुद्धि विहार की मोहन बस्ती के आर्यंस इंटरनेशनल स्कूल के प्रांगण में आयोजित हिंदू सम्मेलन में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विभाग प्रचारक ब्रजमोहन ने कहा कि संघ ने विपरीत परिस्थितियों में खुद को जीवित रखा और विश्व का सबसे बड़े अनुशासित संगठन होने का गौरव हासिल किया। इस मौके पर छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। सम्मेलन का शुभारंभ विभाग प्रचारक ब्रजमोहन और नगर कार्यवाह विपिन ने मुख्य अतिथि कर्ण पुरी महाराज के सानिध्य में दीप जलाकर किया। विभाग प्रचारक ब्रजमोहन ने संघ ने 100 वर्ष के यात्रा में संघर्ष व विपरीत परिस्थितियों में स्वयं को सिर्फ जीवित ही नहीं रखा बल्कि विस्तारित भी किया और आज पूरे विश्व में सबसे बड़े अनुशासित संगठन के रूप में अपनी पहचान बनाई है। नगर कार्यवाह विपिन ने कहा कि पांच परिवर्तनों को आत्मसात करने व व्यवहार में लाने से हमारा जीवन बेहतर हो सकता है। हम सिंगल प्रयोग प्लास्टिक का उपयोग करने से बचें, आचरण शुद्ध रखें, पर्यावरण की चिंता करें पीने वाले जल का संरक्षण करें और पेयजल को व्यर्थ न बहने दें। बाल व्यास ने लव कुश की एक सुंदर प्रस्तुत की। भजन भी सुनाए। राजकुमार गोस्वामी ने हनुमान चालीसा का पाठ, भगवान कृष्ण और मां भारती की वंदना संगीत में की।