पीतांबर बगलामुखी मंदिर में शिव कथा महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान हवन-पूजन का आयोजन किया गया। महायज्ञ में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आहुति देकर भगवान शिव और देवी बगलामुखी से सुख-समृद्धि की कामना की। हवन के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार से वातावरण भक्तिमय हो गया।