मुरादाबाद में बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार, हिंसा और उत्पीड़न के विरोध में श्री रामलीला महासंघ ने मौन प्रदर्शन किया। आंबेडकर पार्क, सिविल लाइंस से इंडियन बैंक तक महासंघ के पदाधिकारी और कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां लेकर शांतिपूर्वक पैदल मार्च करते नजर आए।