नया मुरादाबाद में शनिवार की सुबह सड़कों पर कुछ अलग ही नजारा था। सूरज की पहली किरण के साथ सैकड़ों युवाओं का जोश हिलोरे मार रहा था। मौका था अमर उजाला और मुरादाबाद विकास प्राधिकरण (एमडीए) की ओर से आयोजित ‘प्रगमन मैराथन’ का। जिसने स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता की नई मिसाल कायम की। सुबह छह बजे शुरू हुई इस छह किलोमीटर की दौड़ में युवक-युवतियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और शहर को सेहतमंद जीवन का संदेश दिया।मैराथन का आगाज दिल्ली रोड स्थित नया मुरादाबाद के एमडीए कार्यालय से हुआ। जहां मुख्य अतिथि मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह और उप महानिरीक्षक मुनिराज जी ने हरी झंडी दिखाकर प्रतिभागियों को रवाना किया।