मुरादाबाद के अलग-अलग स्थानों पर साप्ताहिक बाजार लगाने वाले छोटे दुकानदारों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने एकजुट होकर डीएम को संबोधित ज्ञापन कार्यालय में देकर कहा कि नगर निगम प्रशासन उन्हें बाजार लगाने से रोक रहा है। इससे उनके परिवार का भरण पोषण मुश्किल हो गया है। अजीम कुरैशी, फिराज अकमल, सरफराज आदि ने कहा कि साप्ताहिक बाजार से ही उनकी रोजी-रोटी चलती है। इसे बंद किया गया तो उनके पास रोजगार नहीं बचेगा। 100 से ज्यादा दुकानदारों ने प्रशासन से साप्ताहिक बाजार बंद न कराने की अपील की।