महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज में सोमवार को तिरंगे के अंगीकरण दिवस पर कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर एनसीसी कैडेटों ने हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रीय ध्वज को नमन किया और देशभक्ति के नारे लगाए। कंपनी कमांडर मेजर राजीव ढल ने बताया कि 22 जुलाई 1947 को संविधान सभा ने तिरंगे को राष्ट्रीय ध्वज के रूप में अपनाया था। यह तिरंगा हमारी पहचान, सम्मान और गर्व का प्रतीक है।