फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहड़ी के अवसर पर की खिचड़ी पार्टी

विमल शर्मा Updated Sun, 11 Jan 2026 09:01 PM IST

मुरादाबाद सांस्कृतिक समाज की ओर से लोहड़ी व मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में रविवार को बुद्धि विहार में खिचड़ी पार्टी व मनोरंजक पिकनिक सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महापौर विनोद अग्रवाल, संस्थापक अध्यक्ष दीपक बाबू, अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, सचिव डॉ. पंकज दर्पण अग्रवाल व कोषाध्यक्ष ममता गर्ग द्वारा दीप जलाकर किया गया। इस अवसर पर सुषमा गर्ग द्वारा कई तरह के मनोरंजक खेल खिलाए गए। साथ ही विजेताओं को सम्मानित किया गया। इसके उपरांत सभी सदस्यों ने मिलकर पार्क संविधान साहित्य वाटिका का भ्रमण किया। कार्यक्रम में सुरेश चंद्र अग्रवाल ने संस्था के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। वहीं मुख्य अतिथि विनोद अग्रवाल ने मुसांस के क्रियाकलापों की प्रशंसा करते हुए संस्था को अपनी ओर से हर प्रकार का सहयोग देने का आश्वासन दिया। उनके द्वारा राखी अग्रवाल, अमित अग्रवाल, अलका विश्नोई और अजय विश्नोई का सम्मान किया गया। इस मौके पर ममता गर्ग, मानवी कोठीवाल, साधना अग्रवाल, अजीत अग्रवाल, स्वाति कोठीवाल, राजेश सिंघानिया आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें