पारकर इंटर कॉलेज में पूर्व छात्र समागम का आयोजन किया गया। वर्ष 1967 से 2001 तक के छात्रों ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। पुराने दोस्तों से मिलकर कई पूर्व छात्रों की आंखें भर आईं। चाय की चुस्कियों के बीच कैंटीन, कक्षाओं, पुस्तकालय और प्रयोगशालाओं में बिताए पलों को याद किया गया। मुख्य अतिथि बैंगलुरु से आए विशप डॉ. अनिल कुमार जौन सरवंद ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।