फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद बार चुनाव के लिए 14 से नामांकन, 22 जुलाई को ही होगा मतदान

दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी मुरादाबाद के वार्षिक चुनाव को लेकर मतदाता सूची बनने में देरी हुई तो प्रत्याशी और उनके समर्थक धरने पर बैठ गए। उन्होंने एल्डर्स कमेटी के सामने सूची तत्काल जारी कराने और मतदान समय से कराने की मांग रखी। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन रामाशंकर और सदस्य सुधीर गुप्ता, विनोद गुप्ता समेत अन्य सदस्यों ने करीब एक माह पहले दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी के वार्षिक चुनाव की घोषणा करते हुए मतदान की तारीख की तय कर दी थी। नौ जुलाई तक मतदाता सूची जारी करनी थी लेकिन 12 जुलाई तक भी सूची जारी नहीं की गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें