फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजे के बीच मुस्लिमों ने रंग एकादशी जुलूस का किया स्वागत

रंग एकादशी के पर मुरादाबादवासी होली के रंगों में सराबोर नजर आए। विभिन्न समितियों की ओर से शोभायात्राएं निकाली गईं और सामाजिक संगठनों ने सेवा कार्य किए। क्लबों में होली उत्सव का आयोजन किया गया। कई जगहों पर रंगों के साथ फूलों की होली खेल एक-दूसरे को शुभकामनाएं दी गईं। राष्ट्रीय पर्व होली समिति की ओर से खत्री धर्मशाला से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल थे। बैंड-बाजों और ढोल-नगाड़ों के बीच निकले जुलूस का विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया। जुलूस के दौरान मुस्लिम समाज के लोगों ने आगे बढ़कर फूल-माला पहनाकर श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें