रामपुर शहर में हाथीखाना चौराहा निवासी मुस्लिम कारीगर सुलेमान व घाटमपुर निवासी जावेद खां पिछले कई दशकों रावण बनाने का काम कर रहे हैं। कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ बनाने का काम करते हैं और दशहरे पर दहन के लिए रावण भी बना रहे हैं। कई दशकों से रावण बनाने का काम कर रहे हैं। सुलेमान ने बताया कि महंगाई के कारण कमाई कम हुई है, इसलिए रावण का कद भी छोटा कर दिया है।