मुरादाबाद में रात हुई तेज बारिश के बाद नगर निगम के नाला सफाई के दावों की पोल खुल गई। बारिश थमने के 14 घंटे बाद भी लाइनपार क्षेत्र की कई कॉलोनियों में जलभराव बना रहा। एकता कॉलोनी, पैपटपुरा, कुंदनपुर, ढक्का, करूला और जिगर कॉलोनी समेत कई इलाकों में सड़कों और घरों के बाहर पानी भर गया। लोगों को जरूरी कामों के लिए जलभराव के बीच से गुजरना पड़ा। स्थानीय लोगों ने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए स्थायी समाधान की मांग की है।