मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा के गांव तरफ दलपत में सोमवार रात घुसे तेंदुए ने चार साल के बच्चे को दबोच लिया। बच्चे की चीखें सुनकर दौड़ी मां तेंदुए से भिड़ गई। पास में पड़ा गन्ना उठाकर महिला ने तेंदुए पर ताबड़तोड़ वार शुरू कर दिए। इस बीच शोर सुनकर कुछ ग्रामीण लाठी-डंडों के साथ तेंदुए की और दौड़े। चौतरफा घिरा तेंदुआ बच्चे को छोड़कर अंधेरे में जंगल की ओर भाग गया। गांव तरफ दलपत में रहने वाले रवि सैनी का जसपुर मार्ग पर मकान है।