सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के चक्कर की मिलक में सोमवार की रात आठ बजे घर के भीतर बच्चों के सामने राजा (30) और उसकी पत्नी फराह (26 ) की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। बच्चों की चीख पुकार सुनकर आस पड़ोस के लोग आए तो हत्यारोपी मौके से भाग गए। पुलिस का कहना है अब तक जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक मकान को लेकर कोई विवाद है। यह मकान एक साल पहले खरीदा गया था। मगर अभी तक रजिस्ट्री नहीं हुई थी। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।