उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ जनपद मुरादाबाद के पदाधिकारियों ने जनगणना 2026 में शिक्षकों की ड्यूटी से संबंधित समस्याओं को लेकर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। पदाधिकारियों ने कहा कि गर्भवती, दिव्यांग, गंभीर रूप से अस्वस्थ एवं सेवानिवृत्ति के निकट एवं ऐसी शिक्षिकाओं को जिनके बच्चे दो वर्ष से कम आयु के हैं। उन्हें जनगणना कार्य से मुक्त रखने रखा जाए। यह कार्यक्रम प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुलोचना मौर्य के निर्देश में जिला अध्यक्ष डॉ. ऋतु त्यागी की अध्यक्षता में किया गया। इस मौके पर मधु सक्सेना, पूनम सक्सेना, अलका वर्मा, पुष्पा यादव, इंदु भारती, प्रेमलता गौड़ आदि मौजूद रहे।