लालापुर पीपलसाना गांव के जंगल में सोमवार की सुबह खेत में पशुओं के हरे चारे के लिए गन्ने की पत्ती उतार रही महिला संतोष देवी (45) पर तेंदुए ने हमला कर दिया। तेंदुए ने महिला का सिर और चेहरा खा लिया। सीने से भी मांस नोचा है। मां को बुलाने खेत पर गई बेटी ने तेंदुए को देखा तो शोर मचा दिया। आसपास के ग्रामीण मौके की तरफ दौड़े तो तेंदुआ शव छोड़कर भाग गया। पुलिस और वन विभाग के अफसरों का कहना है कि तेंदुए ने महिला का सिर और चेहरा खा लिया है। शरीर के दूसरे हिस्सों से भी मांस नोचा है। वहीं इस घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने पोस्टमार्टम के लिए शव नहीं उठने दिया।