कोतवाली क्षेत्र में दुकान के विवाद में दो व्यापारियों के परिवार के लोग भिड़ गए। दोनों ने एक दूसरे पर लाठी डंडे और चाकू से हमला कर दिया जिसमें तीन लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल भिजवा दिया। दोनों पक्ष एक दूसरे पर हमला करने का आरोप लगाया है।