नवरात्र पर लाजपत नगर में जय दुर्गे महिला मंडल की ओर से भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। मां दुर्गा की स्तुति में महिलाओं ने भक्ति गीत गाए तो पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा। कीर्तन में बड़ी संख्या में महिलाएं और श्रद्धालु शामिल हुए। भजन-कीर्तन के बीच जयकारों से वातावरण गूंजता रहा।