इस्कॉन प्रचार समिति के तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन शुक्रवार को नगर में भक्ति और उल्लास का दृश्य देखने को मिला। इस अवसर पर भव्य नगर संकीर्तन एवं पालकी यात्रा निकाली गई। इसमें हरे कृष्णा हरे कृष्णा, कृष्णा कृष्णा हरे हरे महामंत्र की गूंज से वातावरण भक्तिमय हो उठा।