मुरादाबाद जिले में संचारी रोगों के नियंत्रण और रोगियों की पहचान कर उपचार दिलाने के लिए संचारी रोग नियंत्रण और दस्तक अभियान की शुरुआत की गई। डीएम अनुज सिंह व सीएमओ डॉ. कुलदीप ने रैली को हरी झंडी दिखाकर व फीता काटकर अभियानों की शुरुआत की। सीएमओ कार्यालय से जागरूकता रैली निकाली गई। यह रैली पीलीकोठी चाैराहा होते हुए कंपनी बाग में समाप्त हुई। नगर निगम ने भी लोगों को जागरूक करने के लिए रैली निकाली।