फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटाखा कारोबारियों से पकड़ी तीन करोड़ की जीएसटी चोरी, 50 लाख करवाए जमा

विमल शर्मा Updated Thu, 09 Oct 2025 03:45 PM IST

दिवाली से पहले राज्यकर विभाग ने मुरादाबाद सहित तीन जनपदों में पटाखा कारोबारियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन करोड़ की जीएसटी चोरी पकड़ी है। अधिकारियों का कहना है कि तीनों कारोबारियों ने तत्काल 50 लाख रुपये जमा करवा दिए हैं। अभी जांच जारी है। दिवाली के मद्देनजर पटाखों की बिक्री दुकानदारों को शुरू हो गई है। त्योहार के लिए कारोबारियों ने बड़ी मात्रा में पटाखा स्टॉक किया है। ज्यादातर कारोबारियों ने चेन्नई से पटाखे आदि मंगवाए हैं। बुधवार को राज्यकर विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा की टीमों ने मुरादाबाद के नूरपुर मोहम्मदपुर बस्तौर संभल रोड, संभल जनपद के चंदौसी में और बिजनौर के नजीमाबाद में पटाखे की गोदामों पर छापा मारा। तीनों ही थोक कारोबारी हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें