क्रिसमस पर मुरादाबाद में सुबह से ही खास उत्साह देखने को मिला। प्रभु यीशु के जन्मोत्सव में शामिल होने के लिए श्रद्धालु शहर के विभिन्न चर्चों में पहुंचने लगे। चर्चों में सामूहिक प्रार्थनाओं का दौर शुरू होते ही माहौल भक्ति और उल्लास से भर गया। साथ ही चर्चों में केक काटकर जश्न मनाया गया, जिसे लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह नजर आया।