मुरादाबाद में एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) ने बुधवार दोपहर करीब 12 बजे मझोला क्षेत्र के पैपटपुरा से ट्रांसपोर्टर जुिल्फकार, उसके साथी नरेंद्र कुमार और नितिन कुमार को 101 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी उड़ीसा से पीतलनगरी में गांजे की तस्करी कर रहे थे। बरामद किय गए माल को दिल्ली समेत देश के अलग अलग शहरों में सप्लाई किया जाना था। जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत एक करोड़ बताई जा रही है।