मुरादाबाद के माता वाली रोड मोहल्ले में युवक ने घर में घुसकर महिला के चेहरे पर केमिकल फेंक दिया। जिससे महिला का चेहरा झुलस गया। चीख सुनकर आसपास के लोग आ गए तो आरोपी भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर महिला के बयान दर्ज किए।