मुरादाबाद में अमर उजाला की ओर से राजकीय पॉलीटेक्निक में पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया। एएसपी अमरिंदर सिंह ने कहा कि आप किसी भी थाने में जाकर भी एफआईआर दर्ज करवा सकते हैं। इसे जीरो एफआईआर कहा जाता है। इसके बाद पुलिस की जिम्मेदारी है कि वह उसे संबंधित थाने में स्थानांतरित करवाए। उन्होंने विद्यार्थियों को पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112, 1090 और साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 की भी जानकारी दी।