ठाकुरद्वारा स्थित कृषि विज्ञान केंद्र मलपुरा में आयोजित खेत बचाओ अभियान कार्यक्रम में पहुंचे प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने किसानों से संवाद किया। उन्होंने जल संरक्षण पर जोर देते हुए किसानों से कम पानी की आवश्यकता वाली फसलों की खेती अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि बदलते मौसम और भूजल स्तर को देखते हुए खेती के तौर-तरीकों में बदलाव समय की जरूरत है।