आजादी के अमृत महोत्सव की भावनाओं से सराबोर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के सैकड़ों किसान तिरंगा लहराते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के काफिले के साथ जिला मुख्यालय पहुंचे। सिविल लाइंस स्थित आंबेडकर पार्क से शुरू हुई यह ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा उत्साह, देशभक्ति और किसानों की मांगों की बुलंद आवाज का संगम बन गई। यात्रा के दौरान किसानों ने शहीदों को याद करते हुए नारे लगाए। देशभक्ति के गीतों पर झूमते रहे।