फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे मनोरंजन सदन में संपन्न हुआ दुर्गा पूजा उत्सव, निकाली गई शोभायात्रा

रेलवे मनोरंजन सदन में सर्वजनीन बंगाली एसोसिएशन के तत्वावधान में दुर्गा पूजा का समापन धूमधाम और परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ किया गया। दशमी के दिन सुबह मां दुर्गा की पूजा विधि-विधान से की गई। इसके बाद दर्पण विसर्जन की परंपरा निभाई गई, जिसमें बड़े पात्र में जल भरकर मंत्रोच्चार के बीच मां दुर्गा के प्रतिबिंब को दर्पण में देख विसर्जन किया गया। दोपहर में सिंदूर उत्सव का आयोजन हुआ, जिसमें सुहागिन महिलाओं ने मां दुर्गा के चरणों में सिंदूर अर्पित कर पति की दीर्घायु की कामना की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें