मुरादाबाद में लेनदेन के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद के बाद फायरिंग हो गई। इसमें एक व्यक्ति गोली लगने से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों ने बताया कि उसके पैर में गोली लगी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना के बारे में पूछताछ की।