बंगाली समुदाय की ओर से दुर्गा पूजा महोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। महानवमी के अवसर पर सुबह से ही मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना, हवन और भजन-कीर्तन का दौर चलता रहा। दिनभर भक्तों ने मां दुर्गा की आराधना की। वहीं शाम को आरती और धुनुची नृत्य ने माहौल को भक्ति के रंगों से भर दिया। रेलवे मनोरंजन सदन में सर्वजनीन बंगाली एसोसिएशन के तत्वावधान में बुधवार को महानवमी का पूजन हुआ। इसमें नवमी पूजन के बाद भक्तों ने मां दुर्गा को पुष्पांजलि अर्पित की।