सावन के दूसरे सोमवार को मुरादाबाद की मंडी समिति परिसर में स्थित मझोला हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। तड़के से ही भक्त मंदिर पहुंचे और शिवलिंग पर जल, दूध व बेलपत्र चढ़ाकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। मंदिर प्रबंधन द्वारा दर्शन की विशेष व्यवस्था की गई थी।