अष्टमी के अवसर पर भक्त परिवार में कीर्तन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने भजन-कीर्तन कर माता दुर्गा की स्तुति की और पूरे परिसर को भक्तिमय माहौल से भर दिया। उपस्थित श्रद्धालुओं ने माता के जयकारे लगाए और प्रसाद ग्रहण कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।