फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : चाइनीज मांझे पर बैन की मांग, मुरादाबाद में सुभासपा ने सौंपा डीएम को ज्ञापन

चाइनीज मांझे से लगातार हो रही घटनाओं को लेकर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने सख्त रुख अपनाया है। जिलाध्यक्ष रवि चौधरी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर चाइनीज मांझे पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की। हाल ही में जयंतीपुर थाना क्षेत्र में एक बाइक सवार युवक की गर्दन मांझे से कट गई थी, जिसे गंभीर हालत में दिल्ली रेफर किया गया। यूपी पुलिस के जवान ब्रजेश, होमगार्ड आसिफ और वाहिद सैफी भी मांझे का शिकार हो चुके हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें