सावन के दूसरे सोमवार को नया मुरादाबाद स्थित महाकालेश्वर धाम मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने भगवान शिव का जल, दूध और बेलपत्र से अभिषेक किया। मंदिर परिसर में विशेष सजावट की गई थी।सुरक्षा व व्यवस्था के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा।